आज़मगढ़।
थाना सिधारी।
एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध व अपराधियो के संबंध मे चलाये जा रहे है अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय पंकज पाण्डेय व स0पु0अ0 /क्षेत्राधिकारी नगर ईलामारन जी व प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन मे उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे ।कि आज दि0 23.01.2020 को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके थाने का वारण्टी अभियुक्त जयप्रकाश गोड़ पुत्र भूषण गोड़ सा0 नि0 सर्फुद्दीनपुर थाना सिधारी आजमगढ एक दो दिन से लुक छिपकर इधर उधर रह रहा है। उक्त वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु उसके घर पर दबिश दी गई तो वह अपने घर पर मौजूद मिला । जिसे पुलिस हिरासत में लिया गया। पकड़े ब्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जयप्रकाश गोड़ पुत्र भूषण गोड़ सा0 नि0 सर्फुद्दीनपुर थाना सिधारी आजमगढ बताया कि इत्मिनान होने पर पकड़े गये अभियुक्त उपरोक्त को मु0न0 3785/19 धारा 406 भा0द0वि0 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ का बोध कराकर बकायदा वाजाफ्ता हिरासत पुलिस में लिया गया व गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
थाना जहानागंज।
एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 22.01.2020 को थाना स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत सठियांव रोड पर सीही मोङ के पास अभियुक्त रविन्द्र चौहान उर्फ मारुती चौहान पुत्र हरिलाल चौहान निवासी ग्राम सीही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ को समय करीब 17.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद 12 बोर तमन्चा मय एक अदद जिन्दा कारतुस व देढ किलो अवैध गांजा बरामद किया गया । फर्द बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 13/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0स0 14/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया ।