Breaking News

आशा बहुओं ने प्रदर्शन कर जीयनपुर कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ दी तहरीर।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी।


आशा बहुओं ने डॉक्टर के ऊपर फोन पर अश्लील बातें करने और जातिसूचक गाली देने का लगाया आरोप।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शौकत अली द्वारा आशाओं को परेशान करने और गाली गलौज देने  को लेकर दर्जनों की संख्या में आशाओं ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कुसुम देवी स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में बीसीपीएम पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि में अनुसूचित जाती कि हूं प्रभारी चिकित्साअधिकारी अजमतगढ़ द्वारा मोबाइल पर गलत मैसेज भेजा जाता है। साथ ही परेशान किया जाता है। प्रार्थी द्वारा मना करने पर गाली गलौज देने  मारने पीटने की धमकी दी जाती है। जिससे तंग आकर दर्जनों की संख्या में  एकजुट होकर आशाओ ने जीयनपुर कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आशाओं का कहना था कि अगर हम लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो शनिवार  से धरने पर बैठ जाएंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर शौकत अली का कहना है कि देर से आने को लेकर कभी हम डांट डपट दिया करते हैं। आज गुरुवार को सुबह कुछ स्टॉप लेट में आए उनको हम ने अनुपस्थित लगा दिया है। जिसके कारण इन लोगों के द्वारा हमारे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इस मौके पर कुसुम देवी, सुषमा, प्रमिला राय, प्रमिला सिंह, बृजकुमारी राय, संध्या राय, मुनिता साहनी, ज्ञानमती, गीता यादव, रेनू , कमलावती देवी, रीता यादव, बंदना,  बृज कुमारी सिंह, शीला त्रिपाठी, सुषमा चौहान, शांति देवी आदि लोग मौजूद थी ।
और नया पुराने