Breaking News

नए थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने पत्रकारों संग मीटिंग कर अपराध नियंत्रण में सहयोग के लिए की अपील।

आज़मगढ़।

सरायमीर। वर्तमान थाना प्रभारी क्षेत्र के पत्रकारों की मीटिंग कर अपराध नियंत्रण के लिए सहयोग देने-लेने की बात की।चार दिन पूर्व आजमगढ़ कोतवाली से हस्तांतरण होकर सरायमीर थाने का कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी अनिल सिंह ने क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक कर उन से क्षेत्र के सम्बन्ध में बातचीत की और कहा कि पत्रकार जनता के नेत्र हैं। अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ साथ पत्रकारों का भी योगदान रहता है।मैं आप सभी पत्रकारों से अच्छे कार्य के लिए सहयोग चाहता हूं।सभी पत्रकारों का परिचय व उनके मोबाइल नंबर लेते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश रहेगी।इस अवसर पर एसएसआई सुशील कुमार दूबे, पत्रकार मो. आमिर, ज्ञान चन्द पाठक, मो. यासिर, मो. सादिक, अबुल बशर, शोएब आलम, सरफराज आदि उपस्थित थे।

मोहम्मद यासिर सरायमीर

और नया पुराने