Breaking News

बेटी बचाओ बेटी पढाओ और जल जीवन हरियाली पर आधारित जागरुकता कार्यक्रम।

मधुबनी।

रिपोर्ट: बादल हुसैन

मधुबनी युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षक संध भवन मधुबनी के सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढाओ और जल जीवन हरियाली पर आधारित जागरुकता कार्यक्रम जिला युवा समन्वयक मनीष कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथ शंभू नाथ ठाकुर,कुंदन सिंह,लेखापाल सुहैल जफर,अभिषेक कुमार ,मोनू,ने संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रक का उद्धाटन किया।
मौके पर मनीष कुमार ने कहा कि जल एवं हरियाली से ही जीवन है।जल का संचयन करना चाहिए एवं दुरुपयोग करन जीवन के लिए धातक सिद्ध होगा।उन्होने कहा कि भ्रुण हत्या एवं बेटी की उपेक्षा परिवार व समाज मे नही होनी चाहिए।बेटीयो को अधिक शिक्षा के लिए प्रेरित करे।शंभू नाथ ठाकुर ने कहा कि सरकार के द्वारा सभी योजनाओ में महिलाओ को पचास प्रतिशत की भागीदारी को सुनिश्चित किया गया है।वही वक्ता कुंदन सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र को अगर समृद्धि और वैभववशाली बनाना है तो सरकार के द्वारा बनाए गए सभी कल्याणकारी योजनाओ को गंभीरता से समाज मे प्रसारित करे।लेखापाल सोहेल जफर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।मंच संचालन स्वयंसेवक अंशु कुमार ने किया।मौके पर जेपी युवा कल्ब और मुस्कान युवा कल्ब के सदस्य व शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह,एमटीएस ललित झा,रंजीत कुमार यादव,दीपू कुमार झा सुमन कुमार,सरफराज आलम,बबली कुमारी,निधि कुमारी,रानी कुमारी,सतीशचंद्र ,आदि स्वयंसेवक और गन्माणय लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने