Breaking News

तीन दिवसीय हरि कथा का आयोजन।

मधुबनी (बिहार)

मधुबनी: संच बेनीपट्टी मे एकल अभियान के तत्वाधान मे तीन दिवसीय श्री हरि कथा का आयोजन अंतिम व तिसरे दिन बुधवार को संपन हुआ। 
स्वामी विवेका आवासीय सरस्वती मंदिर प्रांगन मे कथा वाचीका सुकृति कुमारी ने श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए कही कि- भगवान के गुणो को सुनकर ही मानव को अच्छे बनने की सीख मिलती है। मन को अपने वश मे कर कथा को श्रवण करनी चाहिए।उन्होने कहाकि- जो नारी गर्भ मे भ्रुण हत्या करती है, वह नारी कभी माँ नही हो सकती है।उस पापी के लिए नर्क मे भी कोई जगह नही है। जो पुत्र पुत्री को आज तुम गर्भ मे भ्रुण हत्या करती हो वो कल जीवित हो कर राम ,रहीम, सीता, मरीयम,डाँक्टर इंजिनियर बन कर देश का और माता,पिता का नाम रौशन करेगे। वही केन्द्रीय प्रशिक्षण प्रमुख,हरि कथा कमलकांत बाबा ने  तीन दिवसीय प्रशिक्षण मे सैकडो श्रद्धालुओ को अपने प्रशिक्षण से लोगो मे उर्जा दिया।
एकल अभियान के नेतृत्व मे आये हुए अतिथियो में प्रमुख रूप से सुशील यादव, व्यास उपेन्द्र यादव, अशोक सिंह, संतोष राय, जितेन्द्र पासवान,आदि लोंगो ने आस्था उमंग व उल्लास के के बीच प्रवचन कथा मे भाग लिया। इस भक्ति माहौल मे पी आर सुलतानिया, देवनरायन पासवान, राजणरायन राम, कामनी झा,आदि सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: बादल हुसैन


और नया पुराने