गुजरात।
रिपोर्ट: ब्यूरो।
वापी: वापी शहर के चणोद मुहलान्तर्गत नेपाली समाज का के•.वी•एस. कालेज के प्रांगण में योग शिविर -: "करो योग - रहो निरोग जन चेतना संदेशत्माक कार्यक्रम सम्पन्न " ......
वलसाड जिलांतर्गत वापी शहर के चणोद क्षेत्र अन्तर्गत के.वी.एस.कालेज के प्रांगण में नेपाली समाज एवं अखिल भारत गोरखा समाज के तत्वावधान मे महिला पतंजलि योग समिति दक्षिण गुजरात एवं पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के माध्यम से योग शिविर एवं पतंजलि हाम्रो स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में महिला पतंजलि योग समिति दक्षिण गुजरात महिला राज्य प्रभारी तनुजा आर्य द्वारा आयोजित हरिद्वार पतंजलि योग पीठ की साध्वी देवी अदिति के सानिध्य में गोरखा समाज एवं मातृभूमि जन सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एवम् नेपाली समाज सूरत मण्डल के अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, नेपाली समाज महिला मोर्चा प्रभारी तहसील वापी की कमला ढकाल, वापी पुरुष मंडल के अध्यक्ष चेतनाथ ढकाल और समस्त नेपाली महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष श्रीमती शोभा धामी, चणोद महिला मंडल की विष्णुमाया शर्मा और संघ प्रदेश दानह नेपाली गोरखा समाज के राज भुजेल(लालतारा) के सहयोग से "हाम्रो स्वाभिमान"योग बोर्ड की रचना की गयी। जिसका संकल्प मुख्यरूप से "घर-घर जन- जन" तक योग के माध्यम से रोग मुक्त रहने, स्वस्थ जीवन बिताने का संदेश पहुँचाने का तथा नेपाली एवं गोरखा समाज के एक भी व्यक्ति की बीमारी के कारण मृत्यु न हो और पूरा गुजरात एवं संघ प्रदेश स्वस्थ, समृद्ध और संस्कारवान बने इस के लिये पतंजलि हाम्रो स्वाभिमान मंडल की संरचना करने की पहल की गई है । इस समायोजन कार्यक्रम मे साध्वी देवी अदिति ने गीता प्रवचन एवं अमृत वाणी योग शिक्षा के साथ साथ आयुर्वेदिक दवाई एवं हेल्थ टिप्स की महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।
कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की कमला ढकाल, शोभा धामी, श्रीमती विष्णुमाया शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनांक- 04 फरवरी मंगलवार को अपराह्न 4:30 बजे से शाम को 7:15 बजे तक नियमित रूप से चला । इस कार्यक्रम मे विशेष तौर पर मातृभूमि जन सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन भूपेंद्र राजपूत उपस्थित थे और गोरखा समाज के अग्रणी एवं पत्रकार टंकप्रसाद दाहाल, राजभान सिंह, चन्द्रमा प्रसाद यादव ,पतंजलि योग महिला मंडल वापी की शीलाबेन, नेपाली समाज सिलवासा के अग्रणी भी उपस्थित थे । इस कार्यक्रम मे सर्व प्रथम हरिद्वार पतंजलि योग की साध्यी देवी अदिति द्वारा दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम की शुरुवात की। ततप्रश्चात नेपाली समाजों द्वारा मुख्य मेहमान साध्वी देवी अदिति को पुष्पगुच्छ, मालाओं तथा शाल आच्छादित कर,गुलदस्ते भेंट करते हुये स्वागत, सम्मान किया गया।तत्पश्चात पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से पधारीं साध्वी देवी अदिति ने कपालभाति योग के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कपालभाति योग करने से हमारे शरीर के सारे विकार जैसे मोटापा, गैस, एसिडिटी, वात,पित्त, कफ अर्थात शरीर की सारी बीमारियाँ दूर होती हैं क्योंकि बीमारियाँ पेट से ही उत्पन्न होती हैं। साध्वी ने यह भी कहा कि योग व प्राणायाम करने से शरीर कभी रोगी होता ही नहीं है।इसलिए आप सब लोग संकल्प लें कि हम प्रतिदिन योग व प्राणायाम करेंगे, साथ ही उन्होंने योग समापन गायत्री मंत्र जप व ध्यान के द्वारा किया। कार्यक्रम मे आये हुये सभी आगुन्तुक महानुभावों को संघ प्रदेश प्रभारी-राज भूजेल (लालतारा),वापी पुरुष मंडल के अध्यक्ष चेतनाथ ढकाल और महिला मोर्चा वापी प्रमुख- कमला ढकाल और महिला मोर्चा क्षेत्र मंडल की प्रमुख शोभा धामी ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम मे मुख्य आकषर्ण गायत्री मंत्र, स्वास्थ्य,योग एवं जनचेतना विषय रहा। कार्यक्रम का संचालन राजभान सिंह ने किया एवं कार्यक्रम में आये हुये लोगों का आभार व्यक्त किया।