लखीमपुर खीरी।
रिपोर्ट: श्याम सिंह
जनपद लखीमपुर खीरी गोला रेलवे स्टेशन पर डीआरएम डॉ मोनिका अग्निहोत्री ने दौरा कर निरीक्षण किया। एवम सम्बंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए। आवागमन की समस्त तैयारियों का अवलोकन करने के बाद डीआरएम ने मीडिया को जानकारी देते हुवे वताया है कि अब इस रेल खंड पर सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं रेल ट्रेक व रेल स्टेशन विलकुल तैयार हैं और कभी भी इस ट्रेक पर ट्रेन चलाने की घोषणा की जासकती है पर उन्होने रेल संचालन की कोई डेट नहीं बताई है। गोला के अंतर्गत ग्राम भवानीगंज हफीज पुर के लोगों ने नौतला धार्मिक स्थल जिंदबाबा का स्थान है जिसके पहुंचने के लिए कोई लिंक मार्ग नहीं है। ओवर ब्रिज बनवाए जाने के लिए डीआरएम को ज्ञापन सौंपा ।
वही दूसरी तरफ मैलानी नानपारा के बीच चलने बाली मीटर गेज सेवा जो अंग्रेजो के समय से चली आ रही थी को कोर्ट के आदेश से बंद किये जाने से आम लोगो में दुख का माहौल है वहीं मैलानी बांकेगंज ,गोला, लखीमपुर के निवासियों में ब्राडगेज सेवा के जरिये देश के दूरस्थ स्थानों से सीधे जुडजाने की खुशी भी है
बही सदियों पुरानी रेलसेवा के बंद होने से चिंतित क्षेत्रबासियों ने आज ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री कौड़ियाला साहिब में गुरूद्वारा प्रमुख बाबा कालासिंह के समक्ष एक बैठक कर इस रेल सेवा को बंद होने से बचाने के लिये की जाने बाली कार्यवाहियो पर विचार विमर्श कर इस सदियों पुरानी रेल सेवा को बचाने के लिये अदालती लडाई लडने का निश्चय करने के उपरांत के साथ कुछ जिम्मेदार लोगों को हाईकोर्ट लखनऊ भेज दिया है। अब देखना है कि इस रेल सेवा को बंद होने से बचाने में कितनी सफलता मिलती है