Breaking News

सीएए एनआरसी को लेकर बिलरियागंज के जौहर अली बाग में महिलाओं का प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:वीर सिंह

बिलरियागंज:बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जौहर अली पार्क में महिलाओं ने नागरिकता संसोधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन मंगलवार की सुबह 11 बजे से शुरु किया जो की देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने कई तरह की तख्तियां लेकर नारे बाजी की जिसमें नो एनआरसी ,नो सीएए, इंकलाब जिंदाबाद सहित तमाम नारे लगाए। इस दौरान इन महिलाओं का नेतृत्व करने वाला कोई व्यक्ति विशेष नहीं था।
सभी महिलाएं एक साथ आवाज बुलंद कर रही थी वही दूसरी तरफ जौहर अली पार्क में ही मुस्लिम महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नमाज अदा की और अल्लाह से दुआ भी मांगी तथा प्रधानमंत्री तक अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया।
सूचना के बाद मौके पर एडीएम प्रशासन, एसपी आजमगढ़, एसडीएम सगड़ी, सहित रौनापार जीयनपुर बिलरियागंज महराजगंज कप्तानगंज सहित कई थानों की फोर्स मौजूद थी सुरक्षा की दृष्टि से महिला फोर्स भी लगी थी सभी लोग महिलाओं को मनाने का प्रयास कर रहे थे।
 वहीं पुलिस प्रशासन का कहना था कि- आप लोग अपना प्रदर्शन बंद करिए क्योंकि यह बिना परमिशन का है महिलाएं भी जवाब दे रही थी कि कैसा परमिशन कहां का परमिशन कब मिलेगा परमिशन हम लोग इतने दिन से प्रयास कर रहे हैं लेकिन हम लोगों को जातिवाद के नाम पर लड़ाने का प्रयास कर रही है सरकार नया कानून बनाकर हम ऐसा नहीं होने देंगे सबका साथ सबका विकास करने वाली सरकार बांग्लादेश पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले सिर्फ हिंदू भाइयों को ही नागरिकता देने की बात कर रही है ऐसा कहकर वह जातिवाद के नाम पर जहर घोल रही है समाज को एक दूसरे को लड़ाने का प्रयास कर रही है जबकि हम हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई के नारे को बुलंद करते हैं हम विभिन्न धर्म के हो भारत की एकता और अखंडता के लिए आवाज बुलंद करेंगे और बात है कि लोग हमारा साथ दे रहे हैं कि नहीं हम तब तक लड़ते रहेंगे अपना धरना प्रदर्शन नहीं समाप्त करेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाएगी हम साहिबा की तरह आजीवन अपने धरने को चलाते रहेंगे, शाम होते ही महिलाओं की संख्याओं मे इजाफा होता गया, धरना प्रदर्शन भारी नारेबाजी के साथ जारी रहा। समाचार लिखे जाने तक शासन-प्रशासन और महिलाओं के भी मान मनोबल की बातें चल रही थी।

और नया पुराने