चंदौली।
रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव।
जनपद चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेरवां स्थित रेवसा गांव के समीप नेशनल हाईवे-2 पर तेज रफ्तार एक पिकअप रविवार की सुबह करीब 10 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई एवं चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया वहीं सभी घायलों को उचित इलाज हेतु जिला अस्पताल भर्ती करवाया। घटना से ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को मौके से हटाकर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में लाकडाउन किया गया है। जिसके कारण कम्पनियों के बंद हो जाने के कारण मजदूरों का जीना मुहाल हुआ है, और लगातार मजदूरों का पलायन जारी है। पलायन के इसी क्रम में शनिवार को कलकत्ता से आजमगढ़ को चली पिकअप में सवार मजदूरों का जत्था रविवार की सुबह पंचफेरवां के समीप डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जयराम पुर गांव निवासी महिला किरण राजभर (28) की घटनास्थल पर ही मृत्य हो गई। जबकि मृतका के पुत्र हर्षित(7), अच्छेलाल (43), मुकेश (19) व शेषनाथ (40) को गम्भीर चोटें आईं हैं। जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद छोड़ दिया गया।