Breaking News

मुबारकपुर विधायक ने गरीबों को बांटी राहत सामग्री।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मुबारकपुर मुबारकपुर विधानसभा से बसपा विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली की तरफ़ से निरंतर गरीबों को राशन उप्लब्ध कराया जा रहा है खाद्यान्न की कमी एवं विभिन्न अवरोधों के बावजूद मुबारकपुर विधानसभा के अतिरिक्त पूरे जनपद में विधायक द्वारा 4700 परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। श्री जमाली ने कहा कि मैं आखिरी सांस तक गरीबों की हर सम्भव सहायता करता रहूंगा लेकिन ये काम अकेले एक व्यक्ति का नहीं है ऐसे सभी लोगों को जो आर्थिक रूप से सम्पन्न हैं जितना हो सके बिना जाति धर्म देखे इस गम्भीर संकट के दौर में लोगों की मदद करें।
और नया पुराने