चंदौली।
रिपोर्ट: ओपी श्रीवास्तव
जनपद चंदौली में आगामी त्यौहारों संग रंगों के पावन पर्व होली के मद्देनजर जनमानस से पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने विशेष अपील की है...मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों के बाबत महकमा सतर्क है और जनमानस से अपने आस-पास इस प्रकार की कुप्रवृत्तियों के प्रति सजग होकर पुलिस को सूचित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी की है।
जनपद चन्दौली के आम जनमानस से पुलिस अधीक्षक चन्दौली का महत्वपूर्ण अपील: यदि कहीं पर किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों की बिक्री अथवा परिवहन किया जा रहा है तो उसकी सूचना मो0नं0- 9454403193 पर दें। सूचना देनें वाले की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी। आपकी एक सूचना बहुतों का जीवन बचा सकता है।