Breaking News

होली के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

रिपोर्ट:वीर सिंह

सगड़ी तहसील के मालटारी बाजार में होली के मद्देनजर आज शांति बैठक की गई।
बैठक को संम्बोधित करते हुए जीयनपुर कोतवाली में तैनात एसआई उमेश कुमार ने कहा कि: होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए, किसी प्रकार की अराजकता न हो, शांति व्यवस्था बनाये रखे, यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई अराजकता करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है, इसको मिलजुल कर मनाये और भाईचारा बनाएं रखें।
ग्रामप्रधान मुकेश राय ने गाँव की तरफ से आशक्त करते हुए बताया कि मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि होली को भाईचारे के साथ मनाया जाए, होली रंगों का त्यौहार है इसलिए कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
इस मौके पर तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
और नया पुराने