लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
गोला गोकर्ण नाथ खीरी ।जहां एक ओर भारत सहित कई देशो मे कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त है ।वही भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर लोग अपने को घरो मे कैद कर लिया है। जिसका असर प्रतिदिन देखने को मिल रहा है। कोरोना जैसी गम्भीर महामारी का केवलं बचाव ही मुख्य कारण है।वही भारत के सांसद.विधायक समाजसेवी संस्थाये आकर लोगो को सोशल मीडिया के माध्यम से समझाने का भी प्रयास कर रहे है।
इतना ही नही जन प्रतिनिधियो के अलावा सभी ने अपनी अपनी सांसद व बिधायक निधि से अच्छी स्वास्थ सेवाओं की बहाली के लियें सरकार की मदद की है।वहीं तहसील गोला क्षेत्र के कस्बा निवासी अरविंद मिश्र भौजी जो कि हाल मे ही आर्मी एन्टीजीलेन्स से सेवानिवृत्ति होकर आये उन्होंने ने भी इस कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत के प्रप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है ।और उनके निवेदन पर सम्पूर्ण भारत के लोगों की भी सराहना की है। इतना ही नही भौजी ने सोसल मीडिया के द्वारा लोगो को जागरूक करने का कार्य भी किया है।और अपने आस पास जो लोग गरीब तबके के लोग है उनकी भी हर सम्भव मदद् करने का लोगो को भी आश्वासन दिलाया है।