Breaking News

लॉक डाउन के बाद कई सामाजिक संगठनों द्वारा जनता को किया जा रहा जागरूक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। कोरोना वाइरस को लेकर हुए लॉक डाउन के बाद कई सामाजिक संगठनों द्वारा जनता को जागरूक करने का काम किया जा रहा है और लोगो को सेनिटाइजर का प्रयोग करने की भी अपील की जा रही है।
आज़मगढ़ ज़िले के शहर क्षेत्र के पुरानी कोतवाली पर कमिष्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन आज़मगढ़ द्वारा आने जाने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया और लोगों को सेनेटराइज किया गया। लोगों से अपील भी की गई कि बिना किसी आवश्यक कार्य के वह घर से बाहर न निकले और अगर निकलते है तो माक्स  लगाकर निकले।
इस दौरान सुब्रतो सरकार (संगठन मंत्री कमिष्ट & ड्रगिस्ट एसोसिएशन) ने कहा कि- लोगों के जीवन के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता, इस संकट की घड़ी में हम सबको इससे लड़ना होगा, लोगों को जागरूक करना होगा यह देशसेवा है।
और नया पुराने