आजमगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आज़मगढ़।
आजमगढ़ गुरुवार 26 मार्च कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु जनपद लाकडाउन किया गया है। इस दौरान सिविल लाइन, कलेक्ट्री में चाय की दुकान शाम 5ः00 बजे खुली पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता कैलाश पुत्र स्वः शंकर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दिया गया है।