आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 21 अप्रैल-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत डिप्टी सीएमओ/प्रभारी एम्बूलेंस डाॅ0 एके सिंह को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित करायें कि यदि कोई भी व्यक्ति बीमार है तो वह अस्पताल आने-जाने के लिए अपने साधन का प्रयोग न करें, बल्कि डायल 102 एवं 108 पर काल करे, जिससे डायल 102 एवं 108 एम्बूलेंस, व्यक्ति को चिकित्सालय पहुंचाकर उपचार के बाद घर छोड़ेगा।
इसी के साथ ही साथ जिलाधिकारी ने प्रभारी एम्बूलसें डाॅ0 एके सिंह को निर्देश दिये कि जनपद के जिन-जिन अस्पतालों में प्राइवेट एम्बूलेंस उपलब्ध हैं, उनका भी आकलन कर लें। जिन क्षेत्रों में 102, 108 एम्बूलेंस की कमी हो, उन क्षेत्रों के लिए मरीजों को डायल 102 एवं 108 एम्बूलेंस उपलब्ध करायें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने आम जनता से कहा कि किसी भी मरीज को डायल 102, 108 एम्बूलेंस के माध्यम से ले आने एवं ले जाने में कोई समस्या हो तो प्रभारी एम्बूलेंस के मोबाइल नम्बर 9415840539 पर सम्पर्क कर सकता है।