आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी, आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत के हसन पट्टी वार्ड के युवकों ने कोरोना जैसी बीमारी को भगाने के लिए कसे कमर रास्ता किया बन्द। हसनपट्टी के युवकों ने गांव के रास्ते को बांस बल्ली लगाकर लिंक मार्ग को किया बंद ।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत के हसन पट्टी वार्ड से होते हुए एक लिंक मार्ग जाता है। जिसका उपयोग हर किसी बाहरी व्यक्ति के लोग करते हैं।जिससे आने जाने वाले लोग पुलिस की जांच से बच जाते है।गांव वालों का कहना है कि
जब चौराहे पर पुलिस द्वारा चेकिंग किया जाता है।
तो अनावश्यक रूप से तफ़री करने वाले इस तरफ से निकल जाते हैं। और पुलिस देखती रह जाती है। जिससे कोविड-19 महामारी कोरोना वायरस के इस क्षेत्र में भी फैलने का अंदेशा है।
हसनपट्टी गांव के युवकों ने इस राह को बंद कर प्रधानमंत्री की अपील को साकार किया है। वहीं गांव में एक तख़्ती पर लिखा है कि प्रधानमंत्री की अपील को मानना है और बाहरी लोगों को गांव के लिंक रोड़ पर आने जाने वाले व्यक्तियों का इधर से प्रवेश वर्जित है।
बताते चलें कि पुलिस के दबाव के चलते अधिकतर मुबारकपुर क्षेत्र के लोग इसी रास्ते से मंडी तक पहुंच जाते थे । गुरुवार व शुक्रवार को जब पुलिस ने दबाव बनाया तो इस लिंक मार्ग से मंडी में बाहरी लोगों का प्रवेश हो गया था। जिसको देखते हुए गांव के युवकों ने यह कार्रवाई की जिसकी सराहना की जा रही है।