आज़मगढ़।
सरायमीर।
रिपोर्ट मु० यासिर
पुलिस ने पत्नी के हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के खण्डवारी गांव निवासी इरशाद अहमद पुत्र मुस्ताक ने अपनी पत्नी की बीती रात चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।पति को शक था कि उसकी पत्नी आमिना का गांव के किसी युवक से अवैध संबंध था उसी के शक में उसकी हत्या कर दिया हत्या करते समय उसकी दो बच्ची माँ को बचाने के लिए पहुंची तो पिता के चाकू से दोनों लड़की को भी हल्की सी चोट आ गई ।
मृतक के भाई जलालुद्दीन की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तारी हेतु दबिश देने लगी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पत्नी की हत्या करने वाला व्यक्ति कहीं भागने के लिए पवईलाडपुर के पेट्रोल पंप के पास खड़ा है सूचना पाते ही सरायमीर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर धारा 302 के अभियुक्त इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।