Breaking News

दो सफाई कर्मी शराब की तस्करी करते समय गिरफ्तार।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सफाई कर्मियों के पास से एक पेटी अंग्रेजी शराब 2 पेटी देसी शराब बरामद।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मालटारी बाजार नहर पुलिया के पास से दो सफाई कर्मी शराब की तस्करी करते समय रंगे हाथ गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पता चला कि लाँकडाउन के दौरान कुछ लोग धड़ल्ले से शराब की तस्करी कर रहे हैं। जिसको संज्ञान में लेते हुए जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे व एसएसआई मदन पटेल व हमराहियों के द्वारा जाल बिछाकर शनिवार को समय 5:40 बजे के करीब मालटारी नहर पुलिया के षपपास से दो लोगों को शराब की तस्करी करते समय गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें एक पेटी अंग्रेजी शराब व दो पेटी देसी शराब को पुलिस ने बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्तों में रामपलट पुत्र जगधारी निवासी छतरपुर दलेल थाना जीयनपुर व दूसरा व्यक्ति मदन कुमार पुत्र प्रभुनाथ निवासी जमीन मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर को विभिन्न धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 100/2020 धारा 188/269 भादवी व 60 EX  एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।



और नया पुराने