आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बरदह
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी तथा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व व प्र0नि0 नन्द कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में दिनांक 13.04.2020 को का0 विनोद मौर्या का0 अमित चौरसिया के थाना स्थानीय से प्रस्थान होकर कोरोना वायरस के रोकथाम व बचाव के मद्देनजर भारत बंद अभियान के दौरान महामारी के दृष्टिगत पिकेट ड्यूटी दुबरा मे मौजूद था कि जरिये मुखबीर खास सूचना कि मिली की एक व्यक्ति ग्राम खराट नहर पुलिया के पास शराब बेच रहा है इस सूचना पर विश्वास कर मैं का0 मय हमराह के मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचा तो अन्धेरे का लाभ उठाकर शराब खरीदने वाले व्यक्ति मौके से भाग गये एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जितेन्द्र जायसवाल पुत्र राकेश जायसवाल ग्राम पडरी थाना पडरी मिर्जापुर बताया तथा हाथ मे लिए झोले में रखे शराब के बारे मे पूछा गया तो बताया कि इसमे देशी शराब है जिसे मैं बेच रहा था इसी को बेच कर अपने परिवार की जीविकोपार्जन करता हूँ जिसे पुलिस कब्जे मे लिया गया। यह जानते हुए कि वर्तमान समय में कोरोना जैसी महामारी फैली हुई है। जानबूझकर सार्वजनिक स्थान पर भीड़ इकट्ठा किया हुआ है। तथा श्रीमान् जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ महोदय के आदेश अतर्गत धारा 144 Cr.P.C दि0 25 मार्च 2020 का उल्लघंन किया है अभियुक्त का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 188/269 IPC व 60 EX. ACT का दण्डनीय अपराध पाकर कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 20.10 बजे हिरासत में लिया गया। तथा थानास्थानीय पर मु0अ0स0 92/2020 धारा 188/269 IPC व 60 EX. ACT पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभि0- जितेन्द्र जायसवाल पुत्र राकेश जायसवाल ग्राम पडरी थाना पडरी मिर्जापुर
बरामद सम्पत्ति का विवरण- 32 शीशी नजायज देशी शराब
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम
का0 विनोद मौर्या
का0 अमित चौरसिया