Breaking News

1 मई से 12 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे तक कुल 15039 व्यक्ति जनपद आजमगढ़ में अन्य प्रदेशों/जनपदों से आये।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 13 मई-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाकडाउन की स्थिति में दिनांक 01 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे से दिनांक 12 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे तक कुल 15039 व्यक्ति जनपद आजमगढ़ में अन्य प्रदेशों/जनपदों से आये हैं।
जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि सीधे ट्रेन से आने वाले व्यक्तियों में तहसील सदर के 770 व्यक्ति, सगड़ी के 1412 व्यक्ति, निजामाबाद के 819, फूलपुर के 1070, मेंहनगर के 585, बूढ़नपुर के 1048, लालगंज के 797 तथा मार्टीनगंज के 799, इस प्रकार कुल 7300 व्यक्ति आये हैं। किसी अन्य जनपद से ट्रेन से उसके बाद जनपद में बस द्वारा आने वाले व्यक्तियों में तहसील सदर के 94 व्यक्ति, सगड़ी के 127, निजामाबाद के 177, फूलपुर के 141, मेंहनगर के 111, बूढ़नपुर के 71, लालगंज के 112 तथा मार्टीनगंज के 82, इस प्रकार कुल 915 व्यक्ति, सीधे बस द्वारा आने व्यक्तियों में तहसील सदर के 1040, सगड़ी के 1765, निजामाबाद के 669, फूलपुर के 508, मेंहनगर के 812, बूढ़नपुर के 801, लालगंज के 713 तथा मार्टीनगंज के 496, इस प्रकार कुल 6804 व्यक्ति तथा व्यक्तिगत रूप से आने वाले व्यक्तियों में तहसील सदर के 4 सगड़ी के 4, निजामाबाद के 2, मेंहनगर के 2 तथा लालगंज के 08, इस प्रकार कुल 20 व्यक्ति जनपद आजमगढ़ में आये हैं।

और नया पुराने