जनपद देवरिया।
रिपोर्ट मनोज सैनी
जिलाधिकारी देवरिया अमित किशोर व पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र द्वारा कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कुशीनगर रोड पर जनपदीय सीमा थाना तरकुलवा क्षेत्रान्तर्गत चाँद तिराहा के पास बाहर से आने वाले लोगो के लिए बने स्क्रीनिंग चेक प्वाइंट का निरीक्षण कर वहाँ उपस्थित रहते हुए वाहनों की चेकिंग करायी गयी । साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधि0/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये कि बार्डर पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। किसी भी वाहन/व्यक्ति को बिना स्क्रीनिंग/जांच के जनपद की सीमा में प्रवेश न करने दिया जाये। यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी ऐसी एम्बुलेंस जो बाहर से आएगी, बिना समुचित चेकिंग के जनपद सीमा में प्रवेश नहीं कर पाएगी।