आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी
सगड़ी।
सामूहिक रूप से इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की ।
सगड़ी । सगड़ी तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने तहसीलदार सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर समस्त उचित दर विक्रेताओं का इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है ।
सगड़ी तहसील के कोटेदारों ने बुधवार को तहसीलदार सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि हम सभी लोग इस कोरोना महामारी में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं परंतु सरकार के निगाह मेें हमारी कोई अहमियत नहीं है। न आगे सुरक्षा की भी कोई व्यवस्था है। प्रत्येक ग्राम सभा में उचित दर दुकानों पर बाम्बे, दिल्ली अन्य प्रदेशों से लोग अपने घर पर आ गए हैं , जिससे महावारी फैलने की प्रबल संभावना है। उचित दर दुकानदारों द्वारा अपना पैसा जमा करके दो महीने का खाद्यान्न सरकार के निर्देश पर वितरण कर दिया गया , माह जून का पैसा जमा करने में दुकानदार असमर्थ है।
सरकार द्वारा जिस प्रकार से चावल फ्री दिया जा रहा है उसी प्रकार रेगुलर खाद्यान्न फ्री में देकर वितरण कराया जाय।
हमारा दो माह का बकाया धनराशि तत्काल भुगतान किया जाय।
उपरोक्त तथ्यों को देखते हुए ईपास मशीन से किसी भी कीमत में वितरण करने को तैयार नही है ।ऐसी स्थिति में दुकानदार मजबूर होकर इस्तीफा देने के लिए बाध्य है।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि समस्त उचित दर विक्रेताओं का इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें । इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सीताराम मौर्य, रामानंद, शिवाकांत , अभिमन्यु, मोहन तिवारी , वीर बहादुर सिंह, राम नगीना सिंह पटेल , दिनेश, अमानुउल्लाह , गणपत गुप्ता, जोखन , रामपलट सहित काफी संख्या में कोटेदार मौजूद थे ।