Breaking News

महराजगंज थाना: ग्राम सिकन्दरपुर आइमा आजमगढ़ में 10 जून को हुई मारपीट की घटना से सम्बन्धित 12 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना-महाराजगंज

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी सगड़ी सिद्धार्थ तोमर के कुशल नेतृत्व मे ग्राम सिकन्दरपुर आइमा में दिनांक 10.06.20 को हुई अनुसूचित व अल्पसंख्यक समाज के बीच हुई मारपीट की घटना से सम्बन्धित  मु0अ0सं0- 111/2020धारा 147, 149, 323,504, 506, 308 ,188, 269, 271 IPC व महामारी अधिनियम की धारा 3 व 4 तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2) (va)  SC/ST ACT व 7 CLA ACT के 09 नामजद व 10 अज्ञात अभियुक्तगण में से 12 अभियुक्तों को प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज अरविन्द कुमार पाण्डेय द्वारा आज दिनांक 12.06.2020 को प्रातः 08.20 बजे गिरफ्तार किया गया। जिन्हे विवेचक क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। 
ग्राम सिकन्दरपुर आइमा में अनुसूचित एवं अल्पसंख्यक समाज की अगल-बगल बस्ती है। वही पर मकसूद पुत्र अब्बास का एक ट्यूबेल है। जिस पर अल्पसंख्यक पक्ष के नवयुवक बैठते थे। जिसके कारण अनुसूचित पक्ष की महिलाओं को शौच आदि के लिए बाहर जाने में असहजता होती थी। जिस पर अनुसूचित वर्ग के लोगो ने आपत्ति की थी। जिसके बाद उनका वहाँ बैठना बंद हो गया था। कुछ दिन पहले ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा रहे मनरेगा कार्य में भी दोनो पक्षों के बीच कुछ विवाद हो गया था। घटना के दिन 10 जून को इन्ही सब कारणों से अल्पसंख्यक पक्ष के सुहैल आदि द्वारा अनुसूचित बस्ती के जयभीम आदि के साथ गाली-गलौज मारपीट की गयी। शिकायत करने पर अल्पसंख्यक समाज के कई लोग इकठ्ठा हो गये। मारपीट कर अनुसूचित पक्ष के सुधीर आदि करीब 11 लोगों को घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने घायलो का ईलाज कराया और अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रारम्भ की। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए मामले में कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण में राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के अन्तर्गत भी कार्यवाही की जा रही है।  प्रकरण से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार का ईनाम घोषित करते हुए अलग-अलग टीमें लगायी गयी है ।
 गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता

1. एहसान पुत्र सईद साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज आजमगढ़
2. कुल्लू उर्फ खुर्शीद पुत्र जैनुदीन साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज आजमगढ़
3. मो0 आरिफ पुत्र गुफरान साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज आजमगढ़
4. नौसाद S/O असफाक साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज आजमगढ़
5. लुकमान पुत्र अरसद साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज आजमगढ़
6. साहिद पुत्र इम्तियाज साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज आजमगढ़
7. अरकम पुत्र आरिफ साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज आजमगढ़
8. फैयाज अहमद पुत्र मुमताज अहमद साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज आजमगढ़
9. अली अहमद पुत्र नबी सरवर साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज आजमगढ़
10. मो0 अरसद पुत्र इजहारूद्दीन साकिन जयराजपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़
11. मो0 असलाम पुत्र अलीअहमद साकिन सिकन्दरपुर आइमा थाना महराजगंज आजमगढ़
12. मो0 अम्मार पुत्र मो0 अरसद साकिन जयराजपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़

 पंजीकृत अभियोग

       1. मु0अ0सं0 111/2020धारा 147, 149, 323,504, 506, 308 ,188, 269, 271 IPC व महामारी अधिनियम की धारा 3          
           व 4 तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2) (va)  SC/ST ACT व 7 CLA ACT

फरार अभियुक्तगण (25-25 हजार के ईनामिया)

      1. परवेज पुत्र निजामुद्दीन सा0 सिकन्दरपुर आयमा थाना महराजगंज आजमगढ़ ।
      2. फैजान पुत्र निजामुद्दीन सा0 सिकन्दरपुर आयमा थाना महराजगंज आजमगढ़ ।
      3. नूर आलम पुत्र परवेज सा0 सिकन्दरपुर आयमा थाना महराजगंज आजमगढ़ ।
      4. सदरे आलम पुत्र परवेज सा0 सिकन्दरपुर आयमा थाना महराजगंज आजमगढ़ ।
      5. आशीफ पुत्र गुफरान सा0 सिकन्दरपुर आयमा थाना महराजगंज आजमगढ़ ।
      6. अल्तमस पुत्र इमदाद  सा0 सिकन्दरपुर आयमा थाना महराजगंज आजमगढ़ ।
      7. सुहेल पुत्र इमदाद  सा0 सिकन्दरपुर आयमा थाना महराजगंज आजमगढ़ ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. SHO अरविन्द कुमार पाण्डेय
2. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव
3. का0 वीरेन्द्र यादव
4. का0 नीतिश मल्ल
5. का0 सुनील सरोज
6. का0 मेराज अहमद
7. का0 रवीन्द्र यादव
8. का0 भानुप्रताप यादव
9. का0 विवेक स्वरुप



और नया पुराने