Breaking News

पवई पुलिस ने 2 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना-पवई

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन व कुशल नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महोदय मय हमराहीयान के मु0अ0सं0 80/20 धारा 302,308,323,504,506 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अबू होरैरा पुत्र मो0 अयूब 2.मो0 होजैफा पुत्र मो0 अयूब निवासी गण कुकुडीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को मुखबीर खास की सूचना पर पुलसराय तिराहे के पास से दिनांक 12.06.2020 को समय 06.00 बजे पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशादेही पर एक अदद चापड आला कतल बरामद हुआ। अभियुक्तगण को न्यायिक अभिराक्षा मे भेजा गया । 
 गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण

1. अबू हौरैरा पुत्र मो0 अयूब निवासी गण कुकुडीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़
2. मो0 होजैफा पुत्र मो0 अयूब निवासी गण कुकुडीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ 

 बरामदगी

 01 अदद चापड़ 

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. संजय कुमार थानाध्यक्ष पवई 
2. हे0का0 सुरेन्द्र यादव 
3. का0 उपेन्द्र यादव  
4. चन्द्रजीत यादव


और नया पुराने