आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-सिधारी
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व स0पु0अ0 /क्षेत्रधिकारी नगर इलामारन कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 09.06.2020 को निरीक्षक अंशुमान यदुवंशी मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त मे मामूर था कि जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि मु0अ0सं0-85/2020 धारा 386,406,504,506 भादवि से सम्बन्धित वादी मुकदमा नीरज कुमार मिश्र से 18 लाख रुपये नौकरी के नाम पर लेने व पुनः पैसा की मांगं धमकी देकर करने वाले अभि0गण रेलवे स्टेशन तिराहे पर मौजूद है जो कही जाने के फिराक मे है । मुखबिर खास की बात को विश्वास करके निरीक्षक अंशुमान यदुवंशी मय हमराहीयान के साथ उक्त मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्तगण 1-रामकेल यादव पुत्र सम्पत यादव निवासी ग्राम बस्ती भुजवल बसही थाना अहिरौला आजमगढ़ 2-रामप्रकाश पुत्र स्व शिवदास निवासी ग्रा0 पो0 गोपालपुर उटनी थाना मेहनगर आजमगढ़ 3. जहागीर पुत्र खलील खान सा0 शाहपुर नेवादा थाना जीयनपुर आजमगढ़ को अपराध का बोध कराते हुये समय 5.30 बजे गिरफ्तार किया गया । जामा तलाशी से 04 अदद मोबाइल बरामद हुआ । तथा अभि0गण की निशानदेही पर अभि0 रामप्रकाश द्वारा कृष्णानगर कालोनी थाना सिधारी स्थित किराये पर लिये हुए कमरे से वादी मुकदमा के लिये गये एक अटैची मे 20 हजार रुपये बरामद हुआ । गिरफ्तार अभि0गण के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.रामकेल यादव पुत्र सम्पत यादव सा0 बस्ती भुजवल बसही थाना अहिरौला आजमगढ़ ।
2. रामप्रकाश पुत्र स्व शिवदास सा0 ग्रा0 पो0 गोपालपुर उटनी थाना मेहनगर आजमगढ़ ।
3. जहागीर पुत्र खलील खान सा0 शाहपुर नेवादा थाना जियनपुर आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0 85/2020 धारा 386,406,504,506 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़ ।
बरामदगी
1. एक अटैची मे 20 हजार रुपये ।
2. 04 अदद मोबाइल ।
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.अशुंमान यदुवंशी निरीक्षक अपराध थाना सिधारी आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 विनय कुमार दुबे थानासिधारी आजमगढ ।
3. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह थानासिधारी आजमगढ ।
4. का0 संजय यादव थानासिधारी आजमगढ
5. का0 राजेश कुमार थानासिधारी आजमगढ
नोट:- जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 55 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई है ।