आजमगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
मंडलायुक्त आजमगढ़ कनक लता त्रिपाठी की कार्यशैली ईमानदारी कर्म निष्ठा से प्रभावित होकर रवि प्रकाश यादव ने आज उनके कार्यालय पर सेवा निर्मित होने पर जड़ी बूटियां भेंट कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर आयुक्त रवि प्रकाश यादव सहित उनके पूरी योग मंच टीम के लोगों से प्रभावित हुई और आजमगढ़ जनपद में लोगों को निशुल्क योग चिकित्सा एवं जड़ी बूटियां वितरण कार्य को देख काफी सराहना की, उन्होंने कहा कि- आज करोना जैसी महामारी में योग आयुर्वेद ही एक सरल उपाय है जो व्यक्ति घर बैठे ही योग प्राणायाम करके स्वस्थ व निरोग जीवन जी सकता एवं कोरोना से बच सकता है और गिलोय तुलसी जैसी औषधियों का सेवन भी करके स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकता है l
रवि प्रकाश यादव ने बताया कि- आयुक्त महोदया जबसे आजमगढ़ आई उनकी ईमानदारी से भ्रष्ट बेईमान लोगों में भय व्याप्त हुआ तो जनता काफी खुश हुई हर कोई आयुक्त तक शिकायत पहुंचाने के लिए बेचैन रहता आयुक्त के पास तक पहुंचे हर प्रार्थना पत्र पर दृढ़ता से कार्रवाई भी होती रही आयुक्त के कार्यकाल में कई बड़े भ्रष्टाचार के खुलासे भी हुए अल्पकाल में ही आयुक्त ने लोगों के दिलों में अच्छे कार्य कर जगह बना ली।