आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 22 जून -- गोपाल दास उप कृषि निदेशक(कृषि रक्षा) आजमगढ़ मण्डल, आयोजनकर्ता के देखरेख में आजमगढआई0पी0एम0 प्रयोगशाला, आजमगढ़ में टिड्डियों के प्रकोप से बचाव हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।़
इस कार्यशाला में मण्डल के विभिन्न जनपदों से आये हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी व समस्त सहायक विकास अधिकारियों को टिड्डी के प्रकोप एंव बचाव के सम्बंध में केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र गोरखपुर से आये हुए डा0 राजकुमार शर्मा (कृषि रक्षा अधिकारी) व उनके टीम के सभी सहयोगियों ने विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एस0के0सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक, आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ द्वारा की गयी।
इस अवसर पर कार्यक्रम मेें वी0 पाटिल सहा0 कृषि रक्षा अधिकारी, श्री अवधेश कुमार वैज्ञानिक, श्री इन्द्राज यादव उप कृषि निदेशक बलिया, श्री टी0एस0 गौतम उप निदेशक शोध, आजमगढ, डा0 उमेश कुमार गुप्ता जिला कृषि अधिकारी, आजमगढ़, श्री उमेश कुमार जिला कृषि अधिकारी, मऊ एंव श्रीमती प्रियनन्दा जिला कृषि रक्षा अधिकारी,बलिया आदि उपस्थित रहें।
