Breaking News

कन्वर्जेन्स विभागों द्वारा कार्याें का चयन कर प्रस्ताव के अनुमोदन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 11 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा के अन्तर्गत कन्वर्जेन्स विभागों द्वारा कार्याें का चयन कर प्रस्ताव के अनुमोदन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सभी कन्वर्जेन्स करने वाले विभागों से कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में जनपद में अधिक संख्या में प्रवासी मजदूरों का आगमन हुआ है और मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को उनके ग्राम में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाय।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कन्वर्जेन्स विभागों को निर्देश दिये कि सभी विभाग 14 जुलाई 2020 से कार्य प्रारम्भ कर दें और 15 जुलाई 2020 से वृहद स्तर पर जनपद में कम से कम 02 लाख लोगों को प्रतिदिन मनरेगा के तहत कार्य मिलना चाहिए। विभाग ऐसा प्रोजेक्ट बनाये कि कार्य निरन्तर चलता रहे, इसमें किसी प्रकार का गैप न आये एवं सभी विभाग इसकी पूरी तैयारी कर लें। उन्होने कहा कि सभी कन्वर्जेन्स विभाग कार्ययोजना को रविवार तक बनाकर स्वीकृत करा लें और संबंधित ग्रामों में इसका प्रचार भी करायें कि यहाॅ पर कार्य होना है, जो भी चाहे वह कार्य कर सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा एक्ट के तहत किसी भी कार्य में 60 प्रतिशत श्रमांश तथा 40 प्रतिशत मैटेरियल मद में खर्च किया जा सकता है, यह रसियो कहीं भी टूटना नही चाहिए। उन्होने कहा कि मनरेगा का मुख्य उद्देश्य श्रमांश का अधिक से अधिक उपयोग करना है, इस मंशा को लागू किया जाय, जिससे मनरेगा में अधिक से अधिक लोगों को कार्य मिल सके। 
जिलाधिकारी ने सभी कन्वर्जेन्स विभागों को निर्देश दिये कि यह कार्य मा0 मुख्यमंत्री जी की सर्वाेच्च प्राथमिकता का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। 
जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई विभाग को 3 करोड़ के कार्य की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। वन विभाग को जहाॅ वृक्षारोपण हो रहा है, वहाॅ पर सुरक्षा खाई आदि बनाने के लिए 100 लाख का प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। सिंचाई विभाग को 50 करोड़ का लक्ष्य देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तमसा नदी में ड्रेजिंग के कार्य की कार्ययोजना बनायें तथा छोटे-बड़े नालों की सफाई के लिए भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। 
सिंचाई विभाग द्वारा किये गये नहरों की सफाई के कार्य का सत्यापन टीम बनाकर कराने के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, उद्यान, कृषि, आईडब्ल्यूएमपी, मत्स्य, रेशम, पंचायती राज, जिला पंचायत, पशुपालन, बाल विकास विभाग को रविवार तक अपनी कार्ययोजना को स्वीकृत कराकर 14 जुलाई से कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिये कि खेल के मैदान तथा स्कूल के बाउण्ड्रीवाल के निर्माण की कार्ययोजना बनाकर मनरेगा से कार्य करायें। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सभी पशु आश्रय केन्द्रों पर माॅडल के रूप में वर्मी कम्पोस्ट, टीन शेड, सुरक्षा खाई का कार्य मनरेगा के तहत कराने के निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत, आरईएस को निर्देश दिये कि वे अपने रोड के किनारे की पटरी का कार्य मनरेगा के तहत करायें। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, बीएसए, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई के एक्सीयन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 


और नया पुराने