आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 12 जून-- कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सहित सभी कार्यालयों में जन सुनवाई स्थगित है, लेकिन इसके बाद भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुॅच रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आज कलेक्ट्रेट के सभागार में सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ सभी फरियादियों के बैठने की व्यवस्था करायी तथा कुर्सी पर बैठे फरियादियों के पास स्वयं जाकर फरियादियों के प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया।
इसी के साथ ही फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लि ए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के नाजिर को निर्देश दिये कि 35 नं0 हाॅल में सोशल डिस्टेन्सिंग को ध्यान में रखते हुए फरियादियों के बैठने के लिए दो-दो गज की दूरी पर कुर्सी की व्यवस्था करायें,जिससे फरियादी वहाॅ बैठेंगे और वहाॅ पर अधिकारी स्वयं जाकर फरियादियों की समस्यायें सुनेंगे।
इसी के साथ ही बिजली, पंखे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
इसी के साथ ही बिजली, पंखे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।