Breaking News

कोरोना वायरस के जांच हेतु ट्रूनेट मशीन का लोकार्पण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 जून-- आज माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ समस्त जनपदों में लगाए गए कोरोना वायरस के जांच हेतु ट्रूनेट मशीन का लोकार्पण किया गय। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस ट्रूनेट मशीन के लग जाने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इस मशीन के माध्यम से गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज अपना उपचार कराने से पहले ट्रूनेट मशीन के द्वारा जांच कराएंगे, जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उनका इलाज तत्काल किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ए0 के0मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष कुमार,पैथोलॉजिस्ट डॉ अजहर सिद्दीकी एवं सोमव्रत उपस्थित रहे।

और नया पुराने