हमीरपुर।
रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन।
बिवाँर
(हमीरपुर)– कस्बा की इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) के शाखा प्रबंन्धक प्रदीप कुमार कोरोना पॉजिटिव निकले।यह खबर बुधवार दोपहर बाद पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते-देखते पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।वहीं शाम होते होते बैंक के बाहर गेट में नोटिस भी चस्पा कर दी गई।जिसमें लिख दिया गया कि शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बैंक अगले आदेश तक के लिए बंद कर दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक शाखा प्रबंधक पिछले कुछ महीनों से बीमार भी चल रहे थे।जिनका झाँसी में ज्वाइंडिस का इलाज चलता रहा था।बैंक फील्डऑफिशर कन्हैया ने बताया कि शाखा प्रबंधक की ज्वाइंडिस की दवाएँ खत्म हो गईं थीं जिससे वे बुधवार की सुबह ही अपने घर उरई दवाएं लेने गए थे और बीते दिनों उन्हें बुखार की शिकायत रही थी जिसके चलते उन्होंने कोरोना की जाँच उरई मेडिकल कालेज में कराई जहाँ रिपोर्ट पॉजिटिव आई।जिसकी जानकारी एलडीएम ने बैंक में दी और अगले आदेश तक बैंक बन्द करने को कहा।साथ ही पूरे स्टाफ को भी कोरोना जाँच कराने की निर्देश दिए।बताया कि बीते माह 15 जून को प्रबंन्धक ने बैंक आना शुरू किया था।इसके पहले वे ज्वाइंडिस(पीलिया)का झाँसी में इलाज कराते रहे थे।शाखा प्रबंधक की कोरोना निकलने से पूरे कस्बा सहित क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और लोग बेहद भय में दिख रहे हैं।लोग।लोग कयास लगा रहे हैं कि प्रबंधक को कोरोना कैसे हुआ होगा ,किसी उपभोक्ता से या वे कहीं और से संक्रमित हुए होंगे।