Breaking News

जो काम नहीं करना चाहते नौकरी से करो बाहर: डीएम

बदायूँ।

बदायूं: मलेरिया महामारी का रूप लेने जा रही है और मलेरिया विभाग का स्टाफ प्रशासन व जनता के साथ मजाक कर रहा है। डीएम जब नाराज हुए तो सीएमओ से कहा कि ऐसे लैब टेक्निशियन, जो मलेरिया की स्लाइड बनाना नहीं जानते उनको बिना नाटिस दिए, उनकी सेवाएं समाप्त कर बाहर का रास्ता दिखाया जाए। कोरोना का ढाल बनाकर कार्य में लापरवाही करने वालों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम कुमार प्रशांत ने सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह, एमओआईसी व अन्य डॉक्टरों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। उन्होंने पाया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत जगत की स्थिति बहुत खराब है, उन्होंने नाराज़गी जताई कहा कि सुधार कर बताएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जगत ब्लाक के गांव उपरैला एवं गुलड़िया तथा आसफपुर के गांव फैजगंज बेहटा एवं दबतोरी के स्वास्थ्य उपकेंद्रों का सीएमओ निरीक्षण करें, स्थिति ठीक हो तो डिलीवरी शुरू कराएं।
जिले में 43 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं, यहां डॉक्टरों, आशा तथा एएनएम की ड्यूटी लगाकर इनकी शतप्रतिशत उपस्थिति कराएं। आशाओं का भुगतान समय से कराया जाए। आशा व एएनएम गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत पंजीकरण व समय से जांचें कराएं। जो आशाएं मलेरिया की स्लाइड बना रही हैं, उनका भी भुगतान समय से कराया जाए। एमओआईसी उसावां ने बताया कि लैब टेक्निशियन ने लिखित रूप से स्पष्ट किया है कि वह स्लाइड बनाना नहीं जानता है। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि ऐसे एलटी जो मलेरिया की स्लाइड बनाना नहीं जानते हैं, उनको बिना कोई नोटिस दिए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएं।

रिपोर्ट: यीशूदास



और नया पुराने