Breaking News

दो दिन से बदायूं में छाए बादल बरसे, किसानों के चहरे पर आई रौनक।

बदायूँ।

बदायूं: बारिश की आस में सबकी निगाहें आसमान की ओर कई दिनों से टिकी थी, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी और बादल लगातार छाए थे। आज अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। पहले तेज हवाएं चली फिर बारिश होना शुरू हो गई। बारिश के चलते शहर में कई जगहों पर जलभराव हुआ, साथ ही बिजली गुल हो गई।बारिश से शहर में जलभराव की समस्या बन गई। शहर के अलावा जिले के अन्य स्थानों पर भी बढ़िया बारिश हुई है। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट होना शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इधर बारिश होने के बाद से किसान काफी खुश हैं। किसानों का कहना है कि बारिश न होने की वजह से धान रोपाई का कार्य लेट हो रहा था। खेत पानी से लबालब होने पर अब धान रोपाई शुरू कर देंगे। बारिश ने धान की फसल तैयार करने में आने वाली लागत कम कर दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 

रिपोर्ट: यीशूदास





और नया पुराने