Breaking News

डायट में बनाये गये कन्ट्रोल रूम का जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 17 जुलाई-- कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु डायट में बनाये गये कन्ट्रोल रूम का जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम मंे उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि पाजीटिव मरीज के आने पर 02 घण्टे के अन्दर कन्टेनमेंट जोन की सूचना संबंधित एसडीएम/सीओ को उपलब्ध करा दिया जाय। जो पाजीटिव मरीज आयें, उनकी कन्टैक्ट ट्रेसिंग आशा व शिक्षा विभाग के अध्यापकों द्वारा करायी जाये एवं जो क्लोज कन्टैक्ट में हैं, उनकी सैम्पलिंग करायें। उन्हें निर्देश दें कि जब तक कोई रिपोर्ट नही आ जाती है, तब तक होम क्वारंटाइन में रहें, बाहर न निकलें, कोई लक्षण आता है तो कन्ट्रोल रूम में सूचना दें। यदि वे घूमते हुए बाहर पाये गये तो कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कन्टेनमेंट जोन में सख्त कार्यवाही की जाए। 
जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्य में लगाये गये अध्यापकों/आशाओं को छोटे-छोटे गु्रप में प्रशिक्षित किया जायेगा। उन्होने कहा कि कन्ट्रोल रूम का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो व्यक्ति पाजीटिव मरीज के क्लोज कन्टैक्ट में हैं, उनकी ट्रेसिंग कर ईलाज कराया जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ0 वीके शर्मा उपस्थित रहे।



और नया पुराने