Breaking News

डॉक्टरों के प्रति बदलें नजरिया : प्रशांत कुमार

बदायूं।

बदायूं: उझानी स्थित एल-1 अस्पताल पहुंचे डीएम-एसएसपी और नोडल अधिकारी से डॉक्टरों ने फरियाद की है। डीएम बताया कि कोरोना मरीजों का इलाज करने के कारण दूध डिलीवरी करने वाले कोरोना के डर से उनके घर पर डिलीवरी नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें समस्याएं हो रही हैं। डीएम ने निर्देश दिए थे कि डॉक्टर पीपीई किट पहनकर अपनी सेवाओं को अंजाम दे रहे हैं।
इसलिए उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है। आम लोगों की तरह उनको भी सभी सेवाएं मिलती रहे। उझानी पीएचसी के एल -1 अस्पताल का डीएम प्रशांत कुमार व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, नोडल अधिकारी कोरोना ओपी वर्मा ने निरीक्षण किया उन्होंने डॉक्टर से कोरोना के मरीजों व उनको दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से देखा। और डॉक्टर ने डीएम को बताया कि रिकवरी रेट अच्छा है, स्वास्थ्य होने पर लोगों उनके धर भेजा रहा है अहतियाद के तौर पर उन्हों होम क्वांरटीन होने की सलाह दी जा रही है। नालों की सफाई का जायजा लिया 
डीएम ने बारिश से पहले नालों की सफ़ाई व्यवस्था का जायजा लिया। ईओ ने बताया कि नालों की लगभग सफाई हो चुकी है, शेष गंदगी को भी साफ कराया जा रहा है। वहीं डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि बची गंदगी को साथ साथ उठवाते रहे, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या उत्पन्न न होने पाएं। जिन दुकानदारों ने नालों नालियां पाट ली है, वह स्वयं हटवा लें, अवैध अतिक्रमण को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

रिपोर्ट: यीशूदास



और नया पुराने