हमीरपुर 04 जुलाई 2020
रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन
आज विधायक सदर युवराज सिंह व जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने मौदहा विकास खंड के सिसोलर ग्राम पहुँचकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसोलर के सामने मनरेगा कन्वर्जेंस के अंतर्गत विकसित किए जाने वाले खेल के मैदान / मिनी स्टेडियम का संयुक्त रूप से रीति रिवाज से भूमि पूजन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि खेल के मैदान/ मिनी स्टेडियम को मॉडल के तौर पर विकसित किया जाय। वायर फिनिशिंग आदि कार्य कराया जाय। भूमि पूजन के पश्चात मा0 विधायक ,जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने खेल के मैदान में वृक्षारोपण किया।
तदोपरांत मा0 सदर विधायक,जिलाधिकारी ने सिसोलर के बकछा तालाब में मनरेगा के तहत चल रहे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर 102 मजदूर कार्य करते पाए गए जिसमे से 09 प्रवासी मजदूर थे। निरीक्षण के पश्चात सदर विधायक, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने तालाब के बंधे पर त्रिवेणी ( पीपल , बरगद ,पाकड़) का वृक्ष रोपित किया।
इस मौके पर पीडी चित्रसेन सिंह ,ग्राम प्रधान सिसोलर विजय शंकर प्रजापति तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।