बदायूं।
बदायूं: नगर के सर्राफ व्यापारी संक्रमित आने के बाद उन्हें सीएचसी एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने सर्राफ व्यापारी के आवास वाली स्टेशन रोड व दुकान वाला कछला रोड सील कर आसपास की दुकानें बंद करा दी है। वहीं इलाके को हॉटस्पाट घोषित कर दिया है। सर्राफ व नौकर के परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
वहीं सर्राफ व्यापारी संक्रमित निकलने के बाद कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने कछला रोड पर पुरानी मंडी मोड़ से हलवाई चौक तक इलाका सील कर दिया है, हॉटस्पाट पर पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। सील इलाके में किसी को आने जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।
वहीं स्टेशन रोड पर आवास वाले इलाके को भी सील किया गया है। बताया जाता है कि सैंपल होने के बाद भी सर्राफ व्यापारी ने एक दिन पूर्व तक कछला रोड पर स्थित अपनी दुकान खोली थी। प्रशासन पांच दिनों में दुकान पर आने वाले ग्राहकों की हिस्ट्री तलाश रहा है।
सर्राफ की दुकान पर रौली गांव का एक नौकर भी काम करता है। जिसे भी गांव में परिवार के साथ क्वारंटीन कर दिया गया है।
रिपोर्ट: यीशूदास