आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
ब्लॉक प्रमुख संदीप यादव गुड्डू ने समेंदा गांव में किया वृक्षारोपण ।
सठियांव।
विकास खण्ड सठियांव क्षेत्र के समस्त गांवों में रविवार को वृक्षारोपण दिवस पर विभिन्न प्रकार के कुल 98247 पौधो को लगा कर लक्ष्य पूरा किया।
विकास खण्ड सठियांव क्षेत्र की कुल 84 ग्राम पंचायतो में वृक्षारोपण दिवस पर अगस्त, अमरूद, आंवला, जामुन, सहतूत, शीशम, सहजन, सागौन, अन्य औद्योगिक व इमारती प्रजाति के पौधों को लगा कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। बतादें कि समेंदा गांव में ब्लाक प्रमुख पति संदीप कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने वृक्षारोपण किया ।
खण्ड विकास अधिकारी निलिमा गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए पेड़ पौधों का लगाना अति आवश्यक है पर्यावणी संतुलन कायम करने के लिए आज पेड़ पौधों को लगाने की जरूत पड़ी क्योंकि ब्यापक पैमाने पर अंधाधुंध पेड़ो की कटान के चलते पर्यावरण प्रदूषण की समस्या का सामना है इसलिए सरकार अभियान चलाकर के पेड़ पौधों को लगाकर धरती को हराभरा बनाने के लिए संकल्प हैं सरकार ने अपना संकल्प दोहराया हैं । सठियांव निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कर दिया गया हैं । इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी गरिमा मिश्रा, ग्राम प्रधान पति राजीव सिंह (राजु), एडीओ आइएसबी रमेश शुक्ला, मधुचन्दा सिंह, विनोद कुमार यादव, राधेश्याम सिंह, प्रवीण कुमार यादव ने पौधों को लगाकर सरकार के इस कार्यक्रम को सफल बनाया।