आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सोमवार को गोडारी गांव में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव ने 100 लोगों को कोरोना कीट बांटकर की शुरुआत।
सगड़ी ।सगड़ी तहसील क्षेत्र के कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के शहादत दिवस पर सोमवार को गोडारी गांव में कोविड -19 के चल रहे दौर मेें कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए 100 लोगों को शहीद रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव , गीतकार लेखक मनोज यादव ने कोरोना कीट वितरित कर वितरण की शुरुआत की। जिसमें एक कीट के थैले में टी शर्ट, गमछा, सेनेटाइजर, 5 मास्क आदि सामान थे ।
कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव ने बताया कोरोना वायरस के चलते शहीद मेला 2020 नहीं लग पाया , मेले को स्थगित कर दिया गया ।साथ ही सांस्कृतिक श्रद्धांजलि का भी आयोजन नहीं किया गया।गांव गांव घर घर जाकर टीम द्वारा 1000 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए कीट वितरित जायेगी।
जिसके तहत सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शहीद रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव, गीतकार लेखक मनोज यादव ने गोडारी गांव में अवधेश ,संजय, राकेश , रोशन गुड्डू प्रवेश रिंकू डंपी चंद्रजीत दीपू अर्जुन दीपक मोनू भगोला दिनेश प्रियांशु प्रिंस संजय भूपेंद्र महंगू अमित सौरभ सुगम तेजप्रताप मुन्ना राजधारी आदित्य सुशील संदीप सहित 100 लोगों को कोरोना कीट वितरित कर शुरुआत की।साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए ग्रामिणों को जागरूक किया गया ।
वहीं क्षेत्र के नत्थूपुर , छत्तरपुर, जमीन हरखोरी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना वायरस से बचाव के लिए कीट वितरित की जाएगी ।