फरीहा चौराहे पर 65 वर्षीय व्यक्ति की बोलोरो के चपेट में आने से मौत।

आज़मगढ़।

सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र फरीहा चौराहे पर 65 वर्षीय व्यक्ति की बोलोरो के चपेट में आने से मौत।मिली जानकारी के अनुसार थाना निजामाबाद ग्राम फरीहा निवासी फिरोज अहमद उर्फ जुम्मन 65  किसी काम के लिए साइकिल से फरीहा बाजार जा रहे थे ज्योंही फरीहा चौक पर पहुंचे पीछे से तेज गति से आ रही बोलोरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घायल होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा जबतक लोगों उठा कर इलाज के लिए ले जाते मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोरहाम मच गया । पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों व गांव के सम्मानित व्यक्ति के आग्रह पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 


और नया पुराने