आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 25 अगस्त -- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु आज प्रेषित सैम्पल्स में से 66 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया की अब तक कुल 2822 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 723 एक्टिव केस हैं । 2052 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तथा 47 मरीजो की मृत्यु हो चुकी है। उक्त 66 पॉजिटिव व्यक्तियों का विवरण प्राप्त होने पर प्रेषित किया जाएगा।
