आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 09 अगस्त -- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 81 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया की अब तक कुल 1703 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 996 एक्टिव केस हैं, 679 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 28 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।