आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण, डीआईजी आजमगढ़ व एसपी आजमगढ़ के साथ जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन सभागार में अपराध एवं कानून व्यवस्था हेतु समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण के साथ की गई समीक्षा।
आज़मगढ़। आज दिनांक 26.08.2020 को समय लगभग 15:00 बजे पुलिस लाइन आजमगढ़ में स्थित सम्मेलन कक्ष के सामने अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन उत्तर प्रदेश वाराणसी बृजभूषण द्वारा गार्द की सलामी ली गयी व एडीजी महोदय की अध्यक्षता में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुभाष चंद दुबे व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा हेतु आबकारी अधिनियम, गोवंश तस्करी, गैंगेस्टर अधिनियम, गैंगस्टर अपराधियों की संपत्ति का जब्तीकरण, गैंगस्टर के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हत्या/लूट/डकैती के अपराध की गई कार्यवाही की समीक्षा, वर्ष 2019 तक लंबित विवेचनाधीन अपराधों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा, लंबित विवेचना के निस्तारण के संबंध में समीक्षा की गयी व संबंधित अधिकारी को आवश्वयक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पांडे, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व पुलिस लाईन के प्रतिसार अधिकारी/कर्मचारी गण की उपस्थित रहे।
एडीजी महोदय द्वारा जनपद आजमगढ़ के समस्त प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसमें मीडिया बंधुओं की समस्याओं को सुनकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।