आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। सगड़ी तहसील अंतर्गत घाघरा किनारे के जोकहरा रिंग बांध पर टेकनपुर के समीप बांध टूट गया था।
जिसको लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने दौरा किया। ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना तथा निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों के प्रति समर्पित है। सभी बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी जा रही है। आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्या को जाना और राहत सामग्री बांटी।
कुछ लोगों का कहना है कि बन्धे पर स्थाई आवास बनाया जाए ताकि बाढ़ के समय में लोगों को वहां आसरा मिल सके। रैन बसेरे की बात ग्रामीणों के द्वारा कही गयी।
ग्रामिणों की जो भी समस्या है उससे मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए उसका समाधान कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलाधिकारी से वार्ता कर बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल लेते रहते हैं, किसी को भी कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। हमारे भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव गांव जाकर लोगों की समस्या जानने का प्रयास कर रहें हैं और राहत सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है। क्षेत्रों में देवारा हाजीपुर में 42 किलो का पैकेट सभी सभी बाढ़ पीड़ित लोगों को दिया गया, उन्होंने पीड़ित परिवारों को शासन से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान देवेंद्र सिंह ,श्री कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय , विनोद उपाध्याय, हरिबंश मिश्रा, अरविन्द जायसवाल, संतोष सिंह, घनश्याम पटेल, मनीष मिश्रा , शिवकुमार मौर्य, शैलेन्द्र तिवारी, विजय पटेल, उमेश गोड़ लालचन्द यादव, कुवर राणजय सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, जीत बहादुर सिंह, मोनू विश्वकर्मा आदि लोग रहे।