Breaking News

बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों का सुना दर्द: बेचू यादव

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

बाढ़ पीड़ितों को एक नाव उपलब्ध कराएगा संगठन।

अन्याय शोषण भ्रष्टाचार विरोधी संगठन भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव संगठन के सदस्यों के साथ महुला गढ़वाल बाघ पर हाजीपुर नैनीजोर करेलिया बिलैहीया ढाला पर भ्रमण करते हुए नाव के सहारे बाढ़ से घिरे गांवों माधव का पूरा, आराजी आजगरा मगरवि आदि का दौरा कर पीड़ितों की समस्याओं को जाना, पीड़ितों ने बताया कि बाढ़ के नाम पर हर साल करोड़ों का चूना अधिकारी कर्मचारी लगाते हैं, लेकिन हम लोगों को बस मिट्टी के तेल के अलावा कुछ भी नसीब नहीं होता है बस बंधे पर जो लोग रहते हैं उन्हीं को कुछ मिल पाता है, हम लोग गांव में फंसे हैं हम लोगों की कोई सुध लेने वाला नहीं है।
 नाव की समस्या, गन्ने का बकाया भुगतान, बिजली समस्या, और बंधे से लगातार गांव के आखिरी छोर तक बंधे जैसे रास्ते की समस्या बताया। जिसको बेचू यादव ने गंभीरता से लेते हुए शासन प्रशासन तक आवाज पहुंचाने का भरोसा दिलाया। 

उन्होंने ने कहा कि- जब चुनाव आता है तब सारे नेता देवारा के हर गांव में पहुंच जाते हैं लेकिन आपदा में वही नेता बंधा से नीचे नहीं उतर रहा है।
 जो बेहद शर्मनाक अधिकारी कर्मचारी तो आपदा के नाम पर लूट घसोट के चक्कर में पड़कर आजतक पानी से घिरे गांव में नहीं गए। जो बेहद लापरवाही है। 

दौरा करने में परिषद के सहयोगी मंगल यादव, रामू यादव, वीरेंद्र यादव, लालता यादव चंद्रजीत यादव, रामकरण, हरिराम चौहान, पुजारी यादव, चुलबुल कमलेश चंद्र विजय जितेंद्र चौहान रामकेश यादव जुगल किशोर सिंह कुल्लू यादव रामसमुझ आदि लोग रहे।

और नया पुराने