Breaking News

भाजपा नेता मनीष मिश्रा व संतोष सिंह पहुंचे मृतक के घर, परिवार को चार, चार लाख की आर्थिक मदद के साथ आवास की घोषणा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के मसूरिया पुर गांव में पिछले दिनों दीवार गिरने से बुजुर्ग पति-पत्नी की हुई थी मौत।

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मसूरिया पुर गांव में पिछले दिनों दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई थी, मौत की जानकारी पर पहुंचे भाजपा नेता व अजमतगढ़ के ब्लॉक के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि रहे मनीष मिश्रा और हरैया ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता संतोष सिंह ने परिजनों को ढाढस बंधाया।
मनीष मिश्रा ने कहा कि जिलाधिकारी से बात हो चुकी है और जल्द ही सरकार के तरफ से 4, 4 लाख रूपये की सहायता राशि मिल जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है, पीड़ित परिवार को भगवान इस दुख की घड़ी में हिम्मत दें, मैं पीड़ित परिवार को आवास भी उपलब्ध करवाने का प्रयास करूंगा।
प्रमुख प्रतिनिधि हरैया संतोष सिंह ने कहा कि इस दूःख की घड़ी में मृतक परिवार की हर सम्भव मदद की जाएगी।
मसूरियापुर में झिनक राम पुत्र दुख्खू  उम्र लगभग 60 वर्ष व उनकी पत्नी कलावती देवी पत्नी झिनक रात में अपने घर में सोए हुए थे, उसी दौरान कच्ची दिवाल गिर गई जिसमें दबकर पति पत्नी दोनों की मौके पर मौत हो गई थी।

और नया पुराने