Breaking News

बदायूं वाईपास के बिसौली चौराहा, पर बनेगा ब्लैक स्पाॅट।

बदायूं । 

बदायूं: जिला मुख्यालय पर बने बदायूं बाईपास पर वाहनों की रफ्तार रोजाना जान ले रही है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी के अफसरों की आंखें नहीं खुली है। लगातार  हो रहे हादसों में जा रही जानों तथा घायलों को देखकर पुलिस का दर्द छलक उठा है। पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं और चौराहा को ब्लैक स्पॉट बनाने की तैयारी कर ली है। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बदायूं बाईपास के बिसौली चौराहा की घटना पर संज्ञान ले लिया। एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस प्रभारी राममिलन पासवान को गाड़ी से बैरियर लेकर भेजा। वहां पर बिसौली रोड़ पर दो बैरियर, बदायूं रोड़ पर दो बैरियर, बाईपास मार्ग पर चौराहा पर सोत नदी की ओर से जाने वाले मार्ग एवं आंवला चौराहा की ओर से आने वाले मार्ग पर बैरियर लगा दिए हैं। बता दें कि पिछले चौदह दिनों पर 12 हादसे हो चुके हैं। इसमें तीन लोग जान भी गवां चुके और 20 लोग घायल हो चुके हैं। मगर इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी इंतजाम करने को तैयार नहीं हैं।

इन चौराहों पर भी हों इंतजाम

सड़क सुरक्षा समिति के अनुसार बदायूं बाईपास पर एक भी चौराहा ब्लैक स्पाॅट नहीं हैं। बदायूं बाईपास पर सबसे ज्यादा सड़क हादसा बिसौली चौराहा, आसरा आवास चौराहा, बिल्सी रोड़ चौराहा, आंवला मार्ग चौराहा पर होते हैं। मेडिकल कालेज के पास, खेर गांव के पास, मढ़ैय्या गांव के पास, बरेली रोड़ के पास भी ब्रेकर बनाए जाने की जरूरत है।
पीडब्ल्यूडी ने नहीं लगाए संकेतक। बदायूं बाईपास पर लगातार हादसे हो रहे हैं और तेज रफ्तार वाहन सवार अपनी जान गंवा रहे हैं। मगर पीडब्ल्यूडी पर इसका कोई असर नहीं है। पीडब्ल्यूडी ने बदायूं बाईपास तो संचालित करा दिया, मगर पीडब्ल्यूडी ने पूरे बाईपास पर एक भी जगह संकेतक नहीं लगवाए हैं। वाहन तेजी से आते समय चालक पास आने पर ही देख पाता है, कई बार तो हादसे भी हो जाते हैं।

"संज्ञान में आया है कि बिसौली बाईपास चौराहे पर लगातार हादसे से हो रहे हैं। हादसे रोकने को चारों ओर बैरियर लगवा दिए गए हैं। सड़क सुरक्षा समिति में डीएम से व्लक स्पाट चौराहा घोषित कराएंगे और पीडब्ल्यूडी से ब्रेकर बनवाएंगे। इसके लिए पत्राचार भी कराया जाएगा।

रिपोर्ट: यीशु दास



और नया पुराने