Breaking News

बहनोई के साथ घूमने निकला युवक, तालाब में उतराता दिखा शव तो मचा हड़कंप।

बदायूं।

बदायूं। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नूरपुर के पास युवक का शव तालाब में पड़ा मिला। इलाकाई लोगों के मुताबिक देर रात तक युवक अपने बहनोई के साथ घूमता देखा गया था।इस आधार पर पुलिस ने बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं बहनोई फिलहाल बाइक फिसलने से युवक के तालाब में गिरने की बात कही है। घटना थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी के पास खंजनपुर गांव जाने वाले रोड की है। यहां बने एक तालाब में जब राहगीरों ने एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने। शव की शिनाख्त इस्लामनगर के मोहल्ला टंकी निवासी राधे 35 वर्ष के रूप में हुई। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर बुला लिए गए। परिवार वालों ने बताया कि राधे अपने बहनोई भोले के साथ शाम को घर से निकला था। इलाकाई लोगों ने भी देर रात तक दोनों को साथ घूमते देखने की पुष्टि की। इस आधार पर पुलिस ने भोले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भोले ने पुलिस को बताया कि बाइक फिसलने के कारण राधे तालाब में गिर गया था, देर रात तक भोले ने उसकी तलाश भी की लेकिन नहीं मिला। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि भोले से पूछताछ जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

रिपोर्ट: यीशु दास


और नया पुराने