आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 11 अगस्त-- उप कृषि निदेशक डाॅ0 आरके मौर्य ने बताया है कि कोविड-19 की परिस्थितियों में कृषकों की आय दोगुनी किये जाने के लक्ष्य को पूर्ण किये जाने हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला-4.0) कार्यक्रम संचालन जनपद में क्रमशः प्रथम माड्यूल दिनांक 19 अगस्त 2020 से 20 अगस्त 2020, द्वितीय माड्यूल 24 अगस्त 2020 से 25 अगस्त 2020, तृतीय माड्यूल 27 अगस्त 2020 से 28 अगस्त 2020 एवं चतुर्थ माड्यूल दिनांक 31 अगस्त 2020 से 01 सितम्बर 2020 तक कुल चार माड्यूल में प्रस्तावित है।
जनपद की चयनित ग्राम सभाओं में से 2020 में पाठशालाओं का संचालन प्रशिक्षित विभागीय एवं संवर्गीय ट्रेनरों द्वारा प्राथमिक पाठशाला/सार्वजनिक भवन पर अपरान्ह 02ः30 बजे से 05ः30 बजे तक उपरोक्त अंकित तिथियों में किया जायेगा। कृषक आय दोगुनी किये जाने हेतु किसान पाठशाला के प्रथम दिवस कृषकों को कोरोना काल में कृषि कार्य को करते समय अपनाने वाली सावधानियां, मृदा स्वास्थ्य, खरीफ फसल प्रबन्धन, विभिन्न योजनान्तर्गत कृषकों को देय सुविधायें, दूसरे दिन कृषि उत्पादक संगठन/कम्पनी, जैविक खेती/प्राकृतिक खेती/जीरो बजट खेती/यौगिक खेती, मुल्य संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन के उपाय इत्यादि पर ट्रेनरों द्वारा तकनीकी जानकारी दी जायेगी।
विगत वर्ष की अपार सफलता के उपरान्त जनपद के समस्त सम्मानित कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि किसान पाठशाला प्रतिभाग करते हुए कृषि के अतिरिक्त मत्स्य/रेशम/पशुपालन/उद्यान एवं मण्डी परिषद से सम्बन्धित योजनाओं एवं प्रदत्त सुविधाओं तथा इसे क्रियान्वित किये जाने के उपायों से परिचित होने का कष्ट करें, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप आपकी आय में आशानुरूप वृद्धि करायी जा सके एवं इन किसान पाठशालाओं के संचालन की सार्थकता सिद्ध हो सके।
उप कृषि निदेशक बताया है कि किसान पाठशाला हेतु विभागीय कार्मिकों का मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण दिनांक 10 अगस्त 2020 एवं 11 अगस्त 2020 को कृषि भवन आजमगढ़ में कोविड-19 एवं सोशल डिस्टेसिंग निर्देशों का पालन करते हुए शिफ्टवार पूर्ण कर लिया गया।
